21 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु इतने फरवरी को यहां होगा कैंपस इंटरव्यू….
HNN/ नाहन
मैसर्ज यूनाइटिड बिस्किट प्रा.लि. कालाआम तथा श्री बद्रिका आश्रम एन्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 21 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज यूनाइटिड बिस्किट प्रा.लि. में 10 विभिन्न पदों के लिए 10वीं, 12वीं और बी.एस.सी. पास अनुभवी युवाओं की आवश्यकता है, जिन्हें चयन उपरांत 10500 रुपए से 22 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार श्री बद्रिका आश्रम एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी में एकाउंटेंट, सिविल इंजिनियर, सुपरवाईजर, पलंबर व कारपेंटर आदि के 11 पदों के लिए 10वीं, आईटीआई व बी.ए. पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है जिन्हें चयन उपरांत 10500 रुपए लेकर 15 हजार रुपए प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय नाहन के दूरभाष न. 1702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।