Loading...

21 राज्यों की 102 सीटों पर कल होगा पहले चरण का मतदान

Ankita • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल यानी 19 अप्रैल को होने जा रहा है। इस चरण में वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर होने जा रही है।

इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होना है।

इसके अलावा तमिलनाडु 39, मेघालय की 2, उत्तराखंड 5, अरुणाचल प्रदेश 2, अंडमान निकोबार द्वीप समूह 1, मिजोरम 1, नगालैंड 1, पुडुचेरी 1, सिक्किम 1 और लक्षद्वीप 1 की सभी लोकसभा सीट पर मतदान होगा।