21 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, हुई मौत
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत नलवाड़ी में 21 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनीष कुमार निवासी नलवाड़ी के रूप में हुई है। बंगाणा पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मुनीष कुमार निवासी नलवाड़ी ने रविवार रात को अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजन युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई।
डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।