Loading...

22 जनवरी को पूरे भारत में आधे दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, केंद्र सरकार ने लिया निर्णय

PARUL • 18 Jan 2024 • 1 Min Read

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी देशवासी उत्साहित है। इस बीच केंद्र सरकार ने इस समारोह को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। केंद्र सरकार का यह निर्णय पूरे भारत में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।

सरकार द्वारा कहा गया है कि कर्मचारियों की भावना और उनके अनुरोध के कारण, केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया ताकि हर कोई प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख सकें।