Loading...

23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

Ankita • 14 Oct 2023 • 1 Min Read

भारत सरकार ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस संबंध में सरकार ने शनिवार 14 (अक्टूबर) को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 23 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ मिशन की सफलता की याद में देशभर में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा।

अधिसूचना में सरकार ने कहा कि 23 अगस्त स्पेस मिशन में देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह युवा पीढ़ी की साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ की रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और स्पेस सेक्टर को एक प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करता है।

इस ऐतिहासिक मिशन के परिणाम से आने वाले सालों में मानव जाति का काफी फायदा होगा गौरतलब है कि 23 अगस्त को जब इंडियन स्पेस रिसर्च ओर्गनाइजेशन का चंद्र मिशन पूरा हुआ था तो पूरे देश में जश्न मनाया गया था।

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत अमेरिका, रूस, और चीन के बाद चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया था, जबकि चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है।

इसरो की इस सफलता पर मोदी कैबिनेट ने इस साल अगस्त महीने में 23 अगस्त के दिन को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.