23 वर्षीय कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
HNN/ सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के खरुनी स्थित फार्मा उद्योग में कार्यरत कामगार की मौत हो गई है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय विष्णु शिवहरे पुत्र आशुतोष कैथवा हादरूक जिला जालोन उत्तर प्रदेश कंपनी में शिफ्ट पूरी कर विष्णु कैंटीन में बैठा था।
इसी दौरान अचानक ही वह नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत नालागढ़ अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।