Loading...

23 वर्षीय विवाहिता ने घर पर उठाया खौफनाक कदम, पीछे छोड़ गई दो छोटी बेटियां

PRIYANKA THAKUR • 15 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के सुजानपुर में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी की शादी वर्ष 2017 में प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। उसकी दो छोटी बेटियां भी है। महिला ने शाम को घर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

महिला ने यह कदम क्यों उठाया अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उधर, थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।