Loading...

24 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के युवक ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया है। मृतक की पहचान, 24 वर्षीय रिकी निवासी शलूमणा के आंजी गांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिकी ने घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मृतक के परिजनों ने मंगलवार को उसे फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था जिस कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जाँच में जुटी हुई है।