24 वर्षीय शादीशुदा महिला चार दिन से लापता, तलाश जारी
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत एक 24 वर्षीय शादीशुदा महिला लापता हो गई है। जिसके बाद महिला के पति सुनील कुमार ने पुलिस में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
बता दें कि सुनील की पत्नी 18 सितंबर को यह बोल कर घर से गई थी कि वह अपनी मामी के घर जा रही है। महिला अपने साथ 5 वर्षीय बेटे को स्कूल में छोड़ कर निकल गई थी। जब देर शाम तक वह वापिस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं मिला।
सुनील ने उसकी मामी के घर भी पता किया तप उन्होंने बताया कि वह उनके घर नहीं आई। जिसके बाद उसने पुलिस थाना में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी लालमन शर्मा ने की है।
उन्होंने बताया कि लापता महिला को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन बड़सर शाहतलाई रोड़ हरसौर पुल के पास पाई गई है। इसके बाद मोबाइल बंद आ रहा है।