लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

PRIYANKA THAKUR | 19 अक्तूबर 2022 at 3:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

24 साल बाद कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में गैर-गांधी अध्यक्ष मिल ही गया। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत मिली है। उन्होंने शशि थरूर को हराकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर जीत दर्ज की है।

मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर को 1072 वोट मिले, 416 वोट अमान्य हो गए। करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बीते सोमवार को मतदान किया था। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]