Loading...

24 सितम्बर को सिक्योरिटी गार्ड्स के भरे जाएगें 150 पद राजेश मैहता

By PARUL Published: 19 Sep 2024, 11:00 AM | Updated: 15 Mar 2026, 4:51 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 150 पदों हेतू 22 सितम्बर को रोजगार कार्यालय बिलासपुर मे होने वाले कैंपस इंटरव्यू को स्थगित करके 24 दिसम्बर को 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 10$2 पास तथा मासिक मानदेय 16 हजार 5 सौ रूपए से लेकर 19 हजार पांच सौ रूपये दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ई पी एफ, ई एस आई, बोनस एवं ग्रेज्यूटी भी दी जायगी। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 इंच एवं वजन 54 किग्रा होना चाहिए।उन्होंने बताया कि 19 से 40 आयुवर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 24 सितम्बर को रोजगार कार्यालय बिलासपुर पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www-eemis-hp-nic-in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का पोर्टल पर पंजीकृत होना अनवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर के अधिकारी को 8558062252 पर संपर्क कर सकते है ।