Loading...

25 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

SAPNA THAKUR • 30 Nov 2022 • 1 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ी चुने गए थे। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से और चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। राष्ट्रपति ने स्टार शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।

यह दोनों इस साल थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, लक्ष्य ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता था। अर्जुन अवॉर्ड के लिए सम्मानित किए गए अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। लक्ष्य के अलावा महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

अर्जुन पुरस्‍कार

  • सीमा पुनिया (एथलेटिक्‍स)
  • एल्‍धोस पॉल (एथलेटिक्‍स)
  • अविनाश मुकुंद सबले (एथलेटिक्‍स)
  • लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
  • प्रणय एचएस (बैडमिंटन)
  • अमित (बॉक्‍सिंग)
  • निखत जरीन (बॉक्‍सिंग)
  • भक्‍ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज)
  • आर प्रज्ञानानंद (शतरंज)
  • दीप ग्रेस एक्का (हॉकी)
  • सुशीला देवी (जूडो)
  • साक्षी कुमारी (कबड्डी)
  • नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल)
  • सागर कैलास ओवलकर (मल्‍लखंभ)
  • एलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी)
  • ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी)
  • श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
  • विकास ठाकुर (भारोत्‍तोलन)
  • अंशु (कुश्‍ती)
  • सरिता (कुश्‍ती)
  • परवीन (वूशु)
  • मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन)
  • तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन)
  • स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा स्विमिंग)
  • जेर्लिन अंकिता जे (डीफ बैडमिंटन)

साल 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार

  1. जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
  2. मोहम्मद अली क़मर (बॉक्‍सिंग)
  3. सूमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी)
  4. सुजीत मान (कुश्‍ती)

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार

  1. अश्विनी अकुंजी सी. (एथलेटिक्स)
  2. धर्मवीर सिंह (हॉकी)
  3. बी.सी सुरेश (कबड्डी)
  4. नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)