लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

25 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 10:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

पुलिस चौकी कमांद के अंतर्गत ओल्ड कटौला में एक युवक ने नशे में धुत होकर खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक युवक की पहचान ओल्ड कटौला निवासी संजू (25) पुत्र चेतराम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजू शराब के नशे में धुत होकर अपने ससुराल गया। संजू की पत्नी भी अपने मायके आई हुई थी। इसी बीच युवक की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

जिसके बाद युवक रात को ही बाइक लेकर अपने ससुराल से निकल गया और सुबह के वक्त उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने जब युवक के शव को फंदे पर झूला हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]