Loading...

25 वर्षीय युवक 5 दिनों से लापता, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

SAPNA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला से लापता हुए 25 वर्षीय युवक का 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न लगने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। एक तरफ पुलिस वहीं दूसरी तरफ परिवार के सदस्य युवक को ढूंढने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक युवक का कुछ अता पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि 25 वर्षीय युवक बिझड़ी ब्लॉक के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सठवीं का निवासी है जोकि 19 नवंबर से लापता है। युवक सलौनी के साथ लगते डुगाड़ में होटल ट्री टावर में काम करता है जोकि यहाँ अपनी पेमेंट लेने गया था लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने युवक को हर जगह खोजा बावजूद इसके उसका कहीं कुछ अता पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में सोमवार को बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है साथ ही युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।