Loading...

2555 एसएमसी शिक्षकों का मानदेय बढ़ा, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

Ankita • 24 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एसएमसी शिक्षकों के मानदेय को लेकर बड़ी घोषणा की है। बता दें सीएम सुक्खू ने 2555 एसएमसी शिक्षकों का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दिया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट पर चर्चा की जवाब देते हुए कहीं।

पिछले 12 सालों से वे लगातार दुर्गम क्षेत्रों में जहां पर शिक्षक जाने के इच्छुक नहीं वहां पर स्कूली बच्चों को कठिन परिस्थितियों में पढ़ा रहे हैं। लगातार स्थायी पॉलिसी की मांग पूर्व सरकार में भी की गई थी, लेकिन आज तक उनकी मांग पर कोई विचार नहीं किया गया। बीते दिनों यह शिक्षक सचिवालय में सीएम सुक्खू से मिले थे।

इस दौरान सीएम ने कहा था कि स्थायी पॉलिसी बनाने में अभी समय लगेगा, लेकिन उन्हें अन्य शिक्षकों की तर्ज पर सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा। ऐसे में जब बजट आया तो उसमें केवल 500 रुपए ही बढ़ाए गए हैं। लेकिन आज 1500 रुपए और बढ़ाए गए है।