26 वर्षीय प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना में हरोली के तहत घालुवाल में 26 वर्षीय प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान उदय मेहतो पुत्र दताल मेहतो निवासी बिहार हाल निवासी घालूवाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदय मेहतो बीते कल सुबह स्वां नदी में रेत भरने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसे अचानक ही चक्कर आया और वह गिर गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।
जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।