Loading...

26 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 12 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में बागी बिनौला गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान विकू (26) पुत्र प्रकाश चंद बागी बिनौला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकू निजी बस पर चालक के रूप में कार्यरत था। उसने अपने घर में यह खौफनाक कदम उठाया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।