Loading...

28 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मातम में बदली दिवाली की खुशियां

PRIYANKA THAKUR • 24 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा के तहत निकटवर्ती गांव घुरकड़ी में युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाया गया है। युवक के इस खौफनाक कदम उठाए जाने के चलते परिवार की खुशियां दिवाली से 1 दिन पहले ही मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार युवक ने अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया और कमरे की तलाशी ली।

लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि पुलिस द्वारा परिजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन परिजनों ने भी युवक द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम को लेकर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

उधर, डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।