3 गोशालाओं पर गिरी आसमानी बिजली, जलकर राख
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में विकास खंड नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत कलेड में आसमानी बिजली गिरने से तीन गोशालाएं जलकर राख हो गई। आग लगने के समय गोशालाओं में मवेशी मौजूद थे, लेकिन गांववासियों के सहयोग से उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 1.30 बजे तीन भाइयों चुनी लाल, राजकृष्ण और तुलसी राम की गोशालाओं पर आसमानी बिजली गिर गई। आग लगने के समय गोशालाओं में मवेशी मौजूद थे, लेकिन गांववासियों के सहयोग से उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
इस घटना से पीड़ितों को काफी नुकसान हुआ है। एसडीएम मनीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों प्रभावितों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।