3 दिन से लापता चल रही महिला को पुलिस ने किया बरामद, पूछताछ में…

By PRIYANKA THAKUR Published: 24 Dec 2022, 11:23 AM | Updated: 24 Dec 2022, 11:24 AM 1 min read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव चौडू में 3 दिन से लापता चल रही महिला को पुलिस ने ढूंढ़ लिया है। महिला के मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। महिला की पहचान कंचन के तौर पर हुई है। लापता महिला कंचन ने पुलिस को बताया कि घर में मामूली बात को लेकर वह गुस्सा हो गई और किसी को बिना बताए वह घर से निकल गई।

बस स्टैंड जाकर वह नालागढ़ जाने वाली बस में चढ़ गई। नालागढ़ पहुंच कर उसने खाना खाया और वह बस स्टैंड पर ही एक कोने में बैठ गई। जब पुलिस महिला की तलाश करते-करते नालागढ़ पहुंची, तो उन्हें वहां महिला बस स्टैंड के समीप दिखाई दी।

जिसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ नादौन ले आई और परिजनों के हवाले किया। घर पहुंचकर महिला ने अपनी गलती के लिए परिवार सहित पुलिस से क्षमा मांगी।