3 व 4 जुलाई को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
HNN/ नाहन
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला सिरमौर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान 3 जुलाई को वह शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे।
इसके बाद 4 जुलाई को जिला परिषद भवन नाहन में न्यूज रड़ार द्वारा आयोजित शाईनिंग स्टार अवार्ड कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा प्रदान की गई है।