Loading...

3 दिन सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

Ankita • 8 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 09 अगस्त को राजगढ़ में लोगों की जनसमस्यों को सुनेगें तथा 10 अगस्त को माजरा में ”मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था“ द्वारा बनाये जाने वाले ”खुशियों का घर“ का शिलान्यास करने के उपरांत पांवटा में लोगों की जनसमस्यों को सुनेगें।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 11 अगस्त को पांवटा उपमंडल के गांव मानपुर देवड़ा में प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री विस्तार योजना के तहत वन महोत्सव 2024 की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है।