Loading...

3 मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख..

SAPNA THAKUR • 20 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर स्थित लडभड़ोल में आग लगने से एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को भारी नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात को लडभड़ोल निवासी किशोरी लाल के 3 मंजिला मकान में अचानक ही आग लग गई। घर में आग लगती देख चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए।

जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई थी जिस पर टीम ने कड़ी मशक्कत कर काबू पाया और आग को आगे फैलने से रोका गया। उधर, प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।