Loading...

3 लोगों ने फर्जी आधार कार्ड से की संसद में घुसने की कोशिश, गिरफ्तार

Ankita • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

तीन लोगों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए संसद भवन में घुसने की कोशिश की है। दिल्ली पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें तीन व्यक्ति संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

उनके द्वारा दिखाए गए आधार कार्ड पर सीआईएसएफ को शक हुआ, जांच की गई तो पता चला कि तीनों लोगों के आईडी फर्जी हैं। इसके तुरंत बाद सीआईएसएफ के कर्मियों ने तीनों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, यह तीन लोग वहीं काम करने वाले मजदूर हैं।

आरोपियों की पहचान हापुड़ निवासी कासिम, सोएब और अमरोहा निवासी मोनिस के तौर पर की है। तीनों की उम्र करीब 18 साल है और वह संसद भवन में एक कॉन्ट्रैक्टर शाहनवाज आलम के अधीन काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक तीनों के पास कैजुअल एंट्री पास थे।