WATER SUPPLY / 30 और 31 मार्च को दो दिन पेयजल आपूर्ति अस्थायी तौर पर रहेगी बाधित
मंडी
पाइप लाइन की मुरम्मत और नई लाइन डालने का होगा कार्य, जल शक्ति विभाग ने की अपील
दो दिन नहीं मिलेगा नियमित पेयजल
सहायक अभियंता जल शक्ति उपमंडल-1 मंडी, रोहित गुप्ता ने जानकारी दी कि मंडी शहर में 30 और 31 मार्च को दो दिन पेयजल आपूर्ति अस्थायी तौर पर बाधित रहेगी। इन दोनों दिनों में पाइपलाइन की मरम्मत और लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा।
जल आपूर्ति जल्द बहाल करने का भरोसा
उन्होंने बताया कि जैसे ही कार्य पूरा होगा, पेयजल आपूर्ति को शीघ्रता से बहाल कर दिया जाएगा। विभाग इस प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए कार्यरत है।
नागरिकों से सहयोग की अपील
जल शक्ति विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार जल भंडारण कर लें और पेयजल का प्रयोग अत्यावश्यक कार्यों तक सीमित रखें, ताकि असुविधा को न्यूनतम किया जा सके।
इन क्षेत्रों में रहेगी आपूर्ति प्रभावित
जल शक्ति उपमंडल-1 मंडी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों — मेन बाजार मंडी, बंगला मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, उपायुक्त कार्यालय, रवि नगर, सन्यारड़ी, थनेहड़ा मोहल्ला, टारना रोड, टारना मंदिर, मंगवाई, बाड़ी, मट, गणपति रोड, सैण, अस्पताल रोड, क्षेत्रीय अस्पताल, पेलेस-1, पेलेस-2, जेल रोड, पंजेठी, तल्याहड़, ब्राधिवीर, चडयारा, रानीबाई, गेहरा, चाम्बी, जोला, पधीयूं, केहनवाल रोड और इनके आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।