30 वर्षीय युवक ने गलती से निगली सल्फास की गोलियां, मौत

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के लंबागांव संघोल पंचायत के खाल्टा गांव में एक युवक ने अलमारी के अंदर रखी सल्फास की गोलियां खा ली, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

मृतक युवक की शिनाख्त 30 वर्षीय अरुण स्याला चंद गांव खाल्टा डाकघर संघोल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने गलती से अलमारी के अंदर रखी सल्फास की गोलियां खा ली थी। जब परिजनों ने उसे उल्टियां करते हुए देखा तो तुरंत उसे पालमपुर अस्पताल ले गए, जहां से उसे टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया था। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।