Loading...

30 सितंबर को धर्मशाला के इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…..

PARUL • 28 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को 33/11 के.वी उपकेंद्र गज के आवश्यक रख-रखाव और मुरम्मत कार्य के चलते विद्युत उपमंडल चड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव भित्तलू, घेरा, मनियाणा, चमियारा, करेरी, नोहली, खड़ीबही, रावा, सेर तथा साथ लगी पंचायतों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि विद्युत उपमंडल रैत के अंतर्गत 33/11 के.वी राजोल उपकेंद्र से 11 के.वी सप्लाई की आपूर्ति न होने की स्थिति में चड़ी, डंब, टुंडु, ठारू, भटेच्छ, थरोट, मैटी, घरोह, शिवनगर, सुधेड़, लाझणि, ओडर, कलियाड़ा, इत्यादि स्थानों में भी प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।