31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, इस दिन पेश होगा अंतरिम बजट…..
संसद का बजट सत्र इस बार 31 जनवरी से प्रारंभ होकर 9 फरवरी तक चलेगा। सूत्रों के अनुसार इस दौरान 1 फरवरी को आम बजट भी पेश किया जाएगा। ये अंतरिम बजट होगा। मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह अंतिम बजट है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी। बता दें कि 17वीं लोकसभा का यह अंतिम संसद सत्र भी होगा। इस बार का बजट आम चुनाव से ठीक पहले पेश किया जाना है। ऐसे में सूत्रों के अनुसार इस बार केंद्र सरकार की तरफ कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है।
गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ था.। शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर भी विपक्ष केंद्र से जवाब मांग रहा था।
शीतकालीन सत्र में संसद के दोनों सदन से 140 से ज्यादा सांसदों को निलंबित भी किया गया था। दोनों ही सदन से सांसदों को अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत निलंबित किया गया था।