Loading...

31 जनवरी से शुरू होगा संसद सत्र, इतने फरवरी को बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री

PRIYANKA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए संसद बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होने जा रही है। आर्थिक सर्वे के साथ इस सत्र की शुरुआत होगी। वहीं, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेगी। बता दे कि यह सत्र छह अप्रैल तक चलेगा।  सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा। जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे को पेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा।