32 माह बाद बहाल हुई बस सेवा, लोगो ने ली राहत की सांस
HNN / शिमला
विकासखंड चुराग के अंतर्गत धारकांडलु से शिमला बस रूट को 32 महीने के बाद एक बार फिर आज रविवार को बहाल कर दिया गया। बस सेवा के बहाल होने से छह पंचायतों के अंतर्गत आने वाली 8,000 से अधिक की आबादी अब से इस सुविधा का लाभ उठा सकेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद लगे पहले लॉक डाउन में शिमला से धारकांडलु बस सेवा को बंद कर दिया था। ऐसे में सप्ताह में एक दिन बस सेवा का लाभ न मिलने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए लोग लंबे समय से बस सेवा को सप्ताह के सभी दिनों में चलाए जाने की मांग कर रहे थे।
धारकांडलू से सुबह 6:15 बजे चलती है बस
एचआरटीसी की धार कांडलू से शिमला को जाने वाली एक मात्र बस सुबह 6:15 बजे पर चलती है। जो मैहरन के तहत वाया नाग ककनों वाया धुंधन होकर शिमला पहुंचती है और फिर दोपहर बाद 2:10 बजे लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से वापस धार कांडलु के लिए चलती है। ऐसे में सुबह जरूरी कार्य और आईजीएमसी में चेकअप के लिए जाने वाले लोग दोपहर बाद वापस इसी बस से घट लौटते हैं।