32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ऊना
जिला ऊना में 32 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान चंदन सैनी पुत्र निर्मल सैनी वार्ड नंबर 4, विवेक नगर ऊना के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन सैनी सोमवार को देर रात घर आया और अपने कमरे में चला गया। अगली सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो उसके परिजन चंदन सैनी के कमरे में गए। कमरे में चंदन को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।