Loading...

35 वर्षीय महिला अचानक घर से लापता, तलाश जारी

Ankita • 15 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के अंतर्गत पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बीटन की 35 वर्षीय महिला अचानक घर से लापता हो गई है। मामले को लेकर महिला के पति ने पुलिस के पास शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बलवीर कुमार निवासी बीटन ने बताया कि बीती 13 जून को पत्नी सुमन अचानक घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चला।

रिश्तेदारों से भी संपर्क करने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।