Loading...

35 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL • 17 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के उपमंडल हरोली के तहत आने वाले पंजावर में 35 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका की पहचान आशा देवी पत्नी सोनू निवासी पंजावर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका आशा देवी ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मृतका के जहर निगलने के कारणों का भी पता किया जा रहा है।