Loading...

35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत निहरी क्षेत्र के झुंगी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भूप सिंह पुत्र परम गांव कोटला डाकघर झूंगी तहसील निहरी के रूप में हुई है। हालांकि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है परंतु बताया जा रहा है कि मृतक रास्ते में पांव फिसलने से गिर गया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वही पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी अनुसार निहरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झुंगी के घनुखर क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में झाड़ियों में पड़ा हुआ देखा। स्थानीय लोग जब मौके पर गए तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।