Loading...

35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 1 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर मौत को गले से लगाया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की शिनाख्त श्याम लाल पुत्र शंभू राम निवासी कुरी डाकघर सियालकड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, श्याम की अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। महिला बच्चों का रिजल्ट लेने स्कूल चली गई। इस दौरान जब महिला वापस आई तो श्याम फंदे पर लटका हुआ था।

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।