हिमाचल किसान सभा का नाहन में जिला सम्मेलन और नई कमेटी गठन बैठक

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 1 Mar 2026, 7:20 PM | Updated: 1 Mar 2026, 7:25 PM 0 min read

किसानों को 5 बीघा भूमि देने की मांग, सिरमौर में हिमाचल किसान सभा का जिला सम्मेलन

सिरमौर/नाहन में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में किसानों के अधिकारों को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। नई 29 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन करते हुए संगठन ने जनआंदोलन तेज करने का ऐलान किया।

11वां जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न, नई कमेटी का गठनहिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर के 11वें जिला स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव राकेश सिंघा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष को और तेज करना समय की आवश्यकता है।जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने बीते तीन वर्षों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से 29 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र ठाकुर को जिला अध्यक्ष, धनीराम शर्मा को महासचिव और राम सिंह वालिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीउपाध्यक्ष के रूप में सतपाल मान, जीवन सिंह, गुरविंद्र सिंह, रविंदर चौहान और दिनेश शर्मा को चुना गया। सह सचिव के रूप में नैन सिंह, सनी कुमार, श्रवण सिंह और अभय धामटा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के अन्य सदस्यों में जगदीश पुंडीर, बकदेव सिंह, सुरेंद्र रजनीश, काबलदीन, गौरव, रामकुमार, रामनलाल, सुंदर सिंह, बिशन सिंह सहित अन्य साथियों को शामिल किया गया।

सरकार से रखी गई प्रमुख मांगेंसम्मेलन में किसान सभा पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि सभी किसान परिवारों को न्यूनतम 5 बीघा भूमि उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही नए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर नीति को वापस लेने, मनरेगा कानून को बहाल करने तथा राजस्व अनुदान (आरडीजी) को प्रदेश हित में पुनः लागू करने की मांग उठाई गई।इसके अलावा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी रूप से सुनिश्चित करने, छोटे किसानों के कृषि ऋण माफ करने और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष तेज करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सम्मेलन ने निर्णय लिया कि इन मांगों को लेकर जिला स्तर पर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।