Loading...

37 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकार की आत्महत्या

PARUL • 17 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा के सुल्तानपुर वार्ड में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान खेम राज (37) पुत्र सोभिया राम, गांव मियोटी डाकघर भड़ेला के रूप में हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेमराज शहर में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह लंबे समय से सुल्तानपुर मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था।

इसी दौरान मंगलवार को जब उसने दोपहर तक कमरा नहीं खोला तो पड़ोसियों और मकान मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई भी जवाब नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो खेमराज को फंदे से लटका देखा।

जिसके बाद पुलिस ने शव को मकान मालिक और अन्य लोगों की देखरेख में फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसपी अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।