39 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान….
HNN/ चंबा
जिला चंबा शहर के साथ लगती भड़ियांकोठी पंचायत में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान अनूप कुमार (39) पुत्र वजर सिंह गांव मरड़ा डाकघर भड़ियांकोठी तहसील व जिला चंबा के तौर पर की गई है। पुलिस ने मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक पेशे से कारपेंटर का काम करता था। अनूप कुमार रोजाना की तरह खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। जिसके बाद रात को कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगा लिया।
जब परिवार के सदस्य उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो कमरे का दरवाजा बंद था। जिसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो अनूप कुमार फंदे से झूला था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
