39 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह वजह….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले योल क्षेत्र में एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने यह कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपने मकान मालिक और एक अन्य दुकानदार को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय सुमित पाल गिल पुत्र स्व. महेंद्र पाल गिल निवासी टीका बनी डाकघर योल तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सुमित पाल एक टैक्सी चालक था। जो कि अपने पूरे परिवार के साथ योल में एक किराए के मकान में रहता था। जब बीते कल दोपहर के समय मकान में कोई नहीं था, उस दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठया और फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मकान पर पहुंची मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने मकान मालिक और एक दुकानदार को ठहराया है। सुसाइड नोट ने उसने लिखा है कि यह लोग उससे बार-बार पैसों की मांग करते थे। जिससे तंग आकर उसे यह आत्महत्या करने का फैसला लिया और अपनी जान गंवा दी।
तो वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक ने पिछले तीन-चार महीने से कमरे का किराया नहीं दिया था। वहीं उसने एक किराना स्टोर पर भी उधारी पर राशन लेने के साथ-साथ कुछ नकद राशि भी उधार ले रखी थी। जिसे दुकानदार वापिस मांग रहे थे।
शालिनी अग्निहोत्री एसपी कांगड़ा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।