सहकारी बैंक नौहराधार के शाखा प्रबन्धक को खाताधारकों ने सुनाई खरी-खरी संगड़ाह।
HNN/नौहराधार
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नौहराधार में हुए 4 करोड़ से ज्यादा के घोटाले के प्रभावित खाताधारकों को महीने भर बाद भी उनकी जिंदगी भर की जमा पूंजी न लौटाए जाने से जहां लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है, वहीं इस की साख भी लोगों की नजर में गिर चुकी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पंचायत प्रधान राजेंद्र चौहान के नेतृत्व में बैंक घोटाले में फंसी जमा पूंजी लौटाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधी मंडल महाप्रबंधक द्वारा निर्धारित तिथि के एक दिन बाद सोमवार को बैंक के वर्तमान शाखा प्रबन्धक से मिल चुका है, मगर इसके बावजूद मंगलवार को भी पैमेंट जारी नहीं की गई।
गत 23 अगस्त को इस मुद्दे पर नौहराधार में विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम संगड़ाह को ज्ञापन सौंप चुके ग्रामीणों ने दोबारा प्रदर्शन की भी बात बयान में कही है। बैंक के शाखा प्रबंधक युएस तोमर के अनुसार घोटाले में फंसीं राशि लौटाए जाने संबंधी आदेश फिलहाल उच्च अधिकारियों ने नहीं दिए हैं।
बैंक के निदेशक भरत भूषण मोहिल ने कहा कि, 2-3 दिन में एफडीआर वाली राशि खाताधारकों को लौटाने का फैसला बीओडी में लिया जा चुका है। आरोपी घोटालेबाज मैनेजर को चैक देने वालों तथा फर्जी ऋण के शिकार लोगों को लेकर बैंक प्रबंधन द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
