लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

4 महीने से लापता चल रहे बुजुर्ग का नदी से बरामद हुआ शव

SAPNA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 4:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

बंजार उपमंडल के नगलाडी में एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग पिछले 4 महीने से घर से लापता था और अब जाकर उसका शव तीर्थन नदी से बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त ग्राम पंचायत शर्ची के बंदल गाँव निवासी (63) भाग चंद पुत्र स्वर्गीय माडू राम के रूप में हुई है।

बता दें, अगस्त में बरसात के दौरान भाग चंद अपने घर कोशुनाली से रोपा कैंची मोड़ घराट के लिए गया था लेकिन वापिस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। पुलिस और परिजन अपने -अपने स्तर पर बुजुर्ग को ढूंढने का प्रयास करते रहे परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लग पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी बीच लोगों की नजर तीर्थन नदी पर पानी में तैरते हुए उक्त बुजुर्ग के शव पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]