42 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
HNN/मंडी
जिला मंडी में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गतू एक 42 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान खिमा राम पुत्र वैशाखू उम्र 42 वर्ष निवासी गांव बैठवा डाकघर बिहती उप तहसील छतरी जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खिमा राम ग्राम पंचायत झरेड़ के गांव खुशाली में लोहे के कारखाने में काम करता था। इसी दौरान शुक्रवार शाम को लगभग 6 बजे आचानक उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।