42 वर्षीय व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत
HNN/मंडी
जिला मंडी में बीएसएल थाना कॉलोनी की जय देवी पंचायत के नागैन गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान चिंता राम (42) पुत्र खेमराज निवासी गांव नागैन डाकघर जयदेवी तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करावाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, चिंता राम घर से किसी कार्य से बाहर गया था। इस दौरान जब वह वापिस घर लौट रहा था तो घर के पास पगडंडी पर चलते समय अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का पता चलते ही परिजन उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।