HNN / ऊना
जिला ऊना के हरोली में एक महिला ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 44 वर्षीय मंजीत कुमारी पत्नी अमृतलाल निवासी गांव भैणी खड्ड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब घर पर कोई मौजूद नहीं था।
जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो पड़ोस की महिला उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आई और उसके परिजनों को भी सूचित किया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। यहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया अभी पता नहीं चल पाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





