Loading...

45 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

By PARUL Published: 1 Mar 2024, 5:14 PM | Updated: 1 Mar 2024, 5:20 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी के अंतर्गत एक 45 वर्षीय महिला की गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान संदला देवी पत्नी सुधीर कुमार निवासी उम्मर, डाकघर गुम्मर तहसील ज्वालमुखी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदला देवी ने अपने घर पर गलती से किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ज्वालमुखी ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।