Loading...

45 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डंसा, गई जान

Ankita • 21 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के तहत भंजाल में व्यक्ति की सर्पदंश से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पिंकू राम पुत्र घसीटा राम निवासी भंजाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पिंकू राम शुक्रवार देर रात्रि अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान अचानक कहीं से सांप आया और उसे सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबियत काफी बिगड़ गई।

तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख परिजन पिंकू राम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि की है।