Loading...

452 अभ्यर्थी देंगे ओटीए भर्ती परीक्षा, इस दिन तक जारी होंगे एडमिट कार्ड…

Ankita • 14 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) भर्ती परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की जाएगी। बता दें 452 अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की सूची फाइनल कर इसका ब्यौरा एडसिल कंपनी को सौंप दिया गया है।

अब एक हफ्ते तक अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर ही परीक्षा केंद्र तय होंगे। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के लिए 1,848 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

इनमें से 1,397 के आवेदन रद्द हुए थे और 451 आवेदन सही पाए गए थे। रिजेक्ट आवेदनों में से एक अभ्यर्थी ने कमियों को पूरा किया है।