49 वर्षीय महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मोरसिंघी में एक 49 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान वीना देवी (49) पत्नी शमशेर सिंह गांव-घ्याना मोरसिंघी घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीना देवी ने अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में यह खौफनाक कदम उठाया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर लगते ही परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए।
जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।