Loading...

5 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Ankita • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में सराज क्षेत्र की उपतहसील बागाचनोगी के सराउगी गांव में 5 कमरों के दो मंजिला मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। बता दें शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लगी थी। इस स्लेटपोश मकान की निचली मंजिल के कमरों में पशु बांधे हुए थे, जिन्हें लोगों द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए लेकिन तेज हवा के रुख से उनके प्रयास सफल नहीं हो पाए और मकान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सराउगी गांव में 5 कमरों के दो मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में मकान जलकर राख हो गया।

इस अग्निकांड में प्रभावित को करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान पहुंचा है। एसडीएम थुनाग ललित कुमार पोसवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की नकद राशि के साथ 4 कंबल व 2 तिरपाल दिए गए हैं।