5 दिन रोजाना इतने घंटे बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे…..
HNN/ मंडी
जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे आज 16 फरवरी से लेकर अगले 5 दिनों तक रोजाना 2 घंटों के लिए बंद रहेगा। मंडी जिला पुलिस ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं।
एएसपी मंडी सागर चन्द्र ने बताया कि 5 दिनों तक रोजाना दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, मंडी शहर के साथ लगते बिंद्रावणी के पास फोरलेन के निर्माणाधीन पुल को आपस में जोड़ने के लिए बड़े-बड़े ग्रीडर्स रखे जाएंगे। इस कार्य के लिए हाईवे के हिस्से पर मशीनरी तैनात रहेगी।
इस कारण यहां यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। इस दौरान सिर्फ छोटे वाहन मंडी से कुल्लू वाया कटौला जा सकेंगे जबकि बड़े वाहनों को यहीं पर ही रुकना पड़ेगा।